पीटने के बाद रुपये लेकर छोड़ने का आरोप
आरोप है कि इस बात पर चौकी इंचार्ज भड़क गए। उन्होंने डंडे और पट्टे से तीनों की पिटाई की जिसमें तीनों को चोटें भी आई हैं। तीनों का आरोप है कि उन्होंने चोरी की बात नहीं कबूली तो चौकी इंचार्ज ने उनसे रुपयों की मांग की। हिमांशु का दावा है कि उनसे 23 हजार रुपये भी लिए गए हैं। एसएसपी ने तुरंत ही सीओ सुनीता दहिया, कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज राजकिशोर को अपने कार्यालय में तलब कर लिया।
सीओ कोतवाली ने की मामले की जांच
तीनों युवकों का पुलिस से आमना-सामना कराया। सीओ और कोतवाली प्रभारी को इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं थी। चौकी इचांर्ज ने शिकायती पत्र आने की भी जानकारी अपने अफसरों को नहीं दी थी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने सीओ कोतवाली से पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में तीनों युवकों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। एसएसपी ने बृहस्पतिवार को चौकी इंचार्ज राज किशोर को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।