पीड़ित बोला, हो चुका है बर्बाद
चेतेंद्र ने कहा कि वह बर्बाद हो गया है अब उसके पास रुपये नहीं है तो उन्होंने धमकी देकर शांत कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसका मकान भी बिक गया है। अब फिर से उससे रुपये मांगे जा रहे हैं। उन्होंने धमकी दी है कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो हमारे कुछ लोग जेल से बाहर हैं। उनके जरिए ही हत्या करा दी जाएगी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।