फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैशलेस टिकट बनाने वाले शीर्ष पांच परिचालक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिक्षेत्र की रोडवेज बसों में सर्वाधिक कैशलेस टिकट बनाने वाले शीर्ष पांच परिचालकों को क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह ने सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में उन्हें माइक्रोवेव दिया गया। सम्मानित होने वाले सभी परिचालक मुरादाबाद डिपो के हैं, जबकि मुरादाबाद परिक्षेत्र में आठ डिपो हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों के परिचालकों को टिकट बनाने के लिए इलेक्ट्रानिक टिकट इशू मशीन (ईटीआईएम) प्रदान की गई है। इसमें डिजिटल भुगतान की भी व्यवस्था है। यात्री बारकोड स्कैन कर टिकट का भुगतान कर सकते हैं। परिचालकों को सबसे अधिक समस्या नकद ली गई धनराशि को रखने तथा यात्रियों को शेष रकम वापस करने में आती है। डिजिटल भुगतान के बढ़ते प्रचलन के कारण अधिकांश यात्रियों को भी यह सुविधा बेहतर लगती है।
उन्होंने बताया कि मुरादाबाद क्षेत्र के सभी आठ डिपो में सबसे अधिक कैशलेस टिकट मुरादाबाद डिपो के पांच परिचालकों सुशील कुमार, गौरव सिंह परमार, रविपाल सिंह, अंकित सिंह और अक्षय कुमार सिंह ने बनाए हैं। उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय पर सम्मानित किया गया। सेवा प्रबंधक मुरादाबाद क्षेत्र अनुराग यादव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) मुरादाबाद क्षेत्र बसंत लाल मिश्रा ने परिचालकों के कार्य की सराहना की। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद डिपो राजवती, कार्यालय अधीक्षक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद करतार सिंह समेत कई कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें