फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Plaza Fee: दो जून की रात से बढ़ेंगी टोल की दरें, एनएचएआई ने जारी की लिस्ट, 25 रुपये तक हुई बढ़ोतरी

Sat, 01 Jun 2024 12:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एनएचएआई ने दो जून से टोल के रेट बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही नई रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। बताया गया है कि एचसीएम और ईएसई वाहनों पर भी 15 रुपये सिंगल यात्रा पर दर बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
टोल प्लाजा (FILE) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दो माह से लंबित बढ़ी हुई दरें दो जून की रात 12 बजे से लागू करेगा। कार और वैन को छोड़कर अन्य वाहनों पर नई दरें प्रभावी होगीं। चुनाव के चलते एक अप्रैल से लागू होने वाली नई दरें रोक दी गई थीं।

विज्ञापन


नई दरें 31 अप्रैल 2025 तक प्रभावी रहेंगी। प्राधिकरण के डिप्टी मैनेजर रोहित कुमार के अनुसार कार जीप, वैन सहित अन्य लाइट मोटर वाहन को राहत देते हुए सिंगल यात्रा करने के लिए 150 रुपये और आने जाने के लिए 230 रुपये निर्धारित किया गया था।

यह दर 2023 से बरकरार है। लेकिन वाहनों की दरें बढ़ाई गई थी। व्यवसायिक छोटे वाहन और मिनी बस की दर पांच से लेकर दस रुपये तक बढ़ाई गई थीं। इसी प्रकार बस और ट्रक पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन


एचसीएम और ईएसई वाहनों पर भी 15 रुपये सिंगल यात्रा पर दर बढ़ाया गया था। ओवरसीज्ड वाहनों पर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। चुनाव को देखते हुए दरें मार्च के अंतिम सप्ताह में लागू करने से रोकी गई थी।

एनएचएआई के पीडी प्रवीण जिंदल ने बताया कि नई दरें दो जून की रात 12 बजे से लागू की जाएंगी। 


मूंढापांडे टोल टैक्स की नई दरें 

वाहन के प्रकार                      सिंगल यात्रा    दोनों तरफ        पास 
कार, जीप, वैन लाइट मोटर       150           230              5075
लाइट व्यवसायिक वाहन            235          355              7870
बस और ट्रक                           480          720              15975
एचसीएम ईएसई या एमएवी        730          1100            24390
ओवरसीज्ड वाहन                     940           1410           31350

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें