फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज महिला अस्पताल में कोवैक्सीन, पांच केंद्रों पर लगेगा कोविशील्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत भले ही अभी नहीं हो सका हो, लेकिन 45 पार वालों का टीकाकरण जारी है। आज (मंगलवार) महिला अस्पताल में कोवैक्सीन और जिला अस्पताल समेत पांच केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन डोज लगाई जाएगी। वहीं सोमवार को 40 केंद्रों पर 2117 लोगों वैक्सीन की डोज लगाई गई।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को जिले के 40 सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण सत्र आायोजित किए गए। इन केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिए 2117 लोग पहुंचे। जहां 1057 लोगों को वैक्सीन की पहली और 1060 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एससी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को शहरी क्षेत्र में छह और ग्रामीण इलाकों में 28 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसमें महिला अस्पताल में कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी, जबकि जिला अस्पताल समेत पांच केंद्रों पर कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें