फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बूंदाबांदी के भी आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इस बार मौसम बार बार अपना रंग बदल रहा है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि दिन में सर्दी नहीं रही लेकिन शाम को मौसम में ठंड का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। अगले सप्ताह की पांच या छह दिसंबर को अच्छी बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन

नवंबर माह शुरू होते ही मौसम में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। दिन और रात के तापमान में भी 10 से 12 डिग्री का अंतर आ रहा है। इस पूरे सप्ताह मौसम साफ रहा धूप भी निकली लेकिन बुधवार को फिर से मौसम बदला। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में बारिश हो रही है इसका कुछ असर यहां भी नजर आएगा। गुरुवार को जिले में दिनभर काले बादल छाए रहेंगे और हल्की धुंध जैसा मौसम रहेगा। कुछ जगहों पर काले बादल होंगे और हल्की बूंदाबांदी भी होगी।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम खुल जाएगा और धूप निकलेगी लेकिन ठंड भी बढे़गी। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र भी बन रहा है, इससे मौसम में नमी बनती है और बारिश होती है, इसलिए संभावना है कि 5 और 6 दिसंबर को जिले में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। पिछले सालों की तुलना में इस साल नवंबर माह में तापमान औसत से दो डिग्री कम रहा है इस वजह से इस बार पिछले सालों की तुलना में अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें