फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 206 केंद्रों पर लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में मंगलवार को महा टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत 42 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में 206 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के 42 और देहात इलाकों के 164 केंद्र शामिल हैं। कोविशील्ड वैक्सीन की 45 हजार डोज मुरादाबाद पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। अभियान को रफ्तार देने के लिए तीन ब्लाकों में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए मंगलवार को शासन ने जिलों में महा टीकाकरण दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 206 केंद्रों पर टीकाकरण के सत्र आयोजित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 42 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। केंद्रों पर 206 एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। सबसे अधिक मुरादाबाद शहरी क्षेत्र में 42 केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि महा टीकाकरण दिवस के लिए 45 हजार डोज मंगा ली गई है।
कहां टीकाकरण के कितने सत्र होंगे
ब्लाक----सत्र
भोजपुर---31
बिलारी---15
डिलारी---12
कांठ-----21
कुंदरकी---27
मूंडापांडे--11
ताजपुर---22
ठाकुरद्वारा-25
मुरादाबाद अरबन-42
11 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में सोमवार को जिले में 11 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। 9152 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई, जबकि 1842 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 5.92 लाख लोगों को पहली और 1.16 लाख लोगों को दूसरी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें