फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गाने पर थिरककर टीएमयू फैकल्टी ने किया नए साल का गर्मजोशी से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन अभिषेक कपूर और मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के प्रधानाचार्य प्रो. एनके सिंह की मौजूदगी में फैकल्टी सदस्यों ने बॉलीवुड गाने मैं हूं डाॅन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

एकेडमिक्स मेडिकल के डीन प्रो. एसके जैन, सीसीएसआईटी के डीन प्रो. आरके द्विवेदी और पैथोलॉजी की एचओडी प्रो. सीमा अवस्थी के नृत्य की सभी ने सराहना की। स्टूडेंट वेलफेयर के प्रो. एमपी सिंह, टिमिट निदेशक प्रो. विपिन जैन, चीफ वार्ड विपिन जैन, मेडिकल के उप प्रधानाचार्य प्रो. प्रीथपाल सिंह मटरेजा, डॉ.विनम्र तिवारी, डॉ. आमिर शेख, डॉ. राजीव अरोड़ा, डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. संजय जैन आदि ने कार्यक्रम का भरपूर उत्साह के साथ आनंद लिया। गाने के दौरान फैकल्टी ने तालियां बजाकर प्रस्तुतियों को सराहा। इस अवसर पर कई पुराने और नए गानों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें हमें और जीने की चाहत न होती, शाम ढले तेरी याद आती है, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी और तेरे जैसा यार कहां जैसे लोकप्रिय गाने भी शामिल थे।
डॉ. जसप्रीत कौर और डॉ. विनम्र तिवारी ने गिटार के साथ गायन का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रो. एनके सिंह और प्रो. प्रीथपाल सिंह के बेटों ने भी गायन से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर केक काटा और नए साल का स्वागत किया। इस दौरान सीनियर फैकल्टी मेंबर्स ने अपने जीवन से जुड़े विभिन्न अनुभवों को भी साझा किया। साथ ही सभी ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें