फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग हुए सक्रिय, त्योहारों पर आधिकारिक वेबसाइट से ही बुक करें टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहारों के नजदीक आते आते रेल टिकटों का फर्जीवाड़ा करने वाले ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में यात्रियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। इसलिए टिकट बुक करने के लिए स्टेशन काउंटर या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबासाइट का प्रयोग करें। पिछले दस दिनों में ही आरपीएफ ने फर्जी टिकट के 21 मामले पकड़े हैं।
विज्ञापन

यात्रियों से धोखाधड़ी करने वाले ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। यात्री को धोखाधड़ी का एहसास तब होता है जब ट्रेन में उनकी सीट पर कोई और यात्री बैठा हुआ मिलता है। दोनों के पास एक ही सीट की टिकटें होती हैं। इसके बाद टीटीई स्टाफ को टिकट दिखाने पर पता चलता है कि उनमें से एक यात्री का टिकट फर्जी है। आरपीएफ की जांच में पाया गया कि मंडल के शाहजहांपुर, हरदोई, गजरौला आदि स्थानों से इस प्रकार के टिकट बन रहे हैं। आरपीएफ ने कई ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। असिस्टेंट कमांडेट टीपीएस रावत ने बताया कि मंडल में रोजाना औसतन दो से तीन केस फर्जी टिकट के आ रहे हैं। आरपीएफ ने ठगों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय सावधानी रखनी चाहिए।
इन ट्रेनों में मौजूद हैं विकल्प
कई बार ठग ट्रेनों में सीट न होने के कारण फर्जी वेबसाइट बनाकर ट्रेन में सीटें खाली दिखाते हैं। यह वेबसाइट रेलवे की वेबसाइट से इतनी मिलती जुलती होती हैं कि कई यात्री धोखा खा जाते हैं। फिलहाल त्योहारों की आहट के बीच ट्रेनों में सीट पाने के लिए काफी लंबी कतार है। ऐसे में यात्रियों को झांसे में न आकर धैर्य से काम लेना चाहिए। कई ट्रेनों में अब भी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

त्योहारों के समय पर रेलयात्रियों से ठगी के मामले बढ़ जाते हैं। स्टेशन पर आरक्षण विंडो से टिकट खरीदें या आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in पर जाकर ही ई-टिकट खरीदें। इससे सुरक्षित सफर हो सकेगौं। - सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम
स्पेशल ट्रेनों के किराए में 1.3 गुना तक अंतर
सामान्य ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नौ जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। हालांकि इन ट्रेनों में किराया सामान्य ट्रेनों से 1.3 गुना तक ज्यादा है। वहीं, एसी क्लास में यह अंतर डेढ़ गुना तक भी देखने को मिल रहा है। राहत की बात यह है कि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में सेकेंड सीटिंग कोच भी हैं। इन कोचों का किराया लगभग दूसरी ट्रेनों के सेकेंड सिटिंग जितना ही है।
विज्ञापन

सामान्य और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के किराए पर एक नजर
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक क्लास किराया
05011 मुरादाबाद-चंडीगढ़ स्लीपर 209
02231 मुरादाबाद-चंडीगढ़ स्लीपर 411
03308 मुरादाबाद-बनारस स्लीपर 326
01674 मुरादाबाद-बनारस स्लीपर 455
05280 मुरादाबाद-सहरसा स्लीपर 494
01662 मुरादाबाद-सहरसा स्लीपर 665
05910 मुरादाबाद-मुजफ्फरपुर स्लीपर 445
01676 मुरादाबाद-मुजफ्फरपुर स्लीपर 580
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें