फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: साइबर कैफे में चोरी में आरोपी तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा । कोतवाली के पास कोर्ट रोड पर साइबर कैफे में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस को नौ दिन बाद सफलता मिल गई। पुलिस ने घटना में शामिल नाबालिग गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो उत्तराखंड के काशीपुर और एक ठाकुरद्वारा क्षेत्र का निवासी है।
विज्ञापन

गांव रामनगर खागूवाला निवासी अभिषेक के साइबर कैफे में 11 जनवरी की रात को ताले तोड़कर गल्ले में रखे 70 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पूरी घटना साइबर कैफे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस मामले में अभिषेक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की। इसमें शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना से पहले कैफे की रेकी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 15050 रुपये की नकदी, चोरी में प्रयुक्त सरिया और एक बैग बरामद किया है।
पुलिस को 11 जनवरी को तीनों आरोपी घटना से कुछ देर पहले सड़क पर घूमते हुए मिले थे। जिस पर पुलिस ने उन्हें रोक कर पूछा था तो उन्होंने अपने को रामूवाला का निवासी बताकर पुलिस को चकमा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। व्यापारयिों ने किया पुलिस टीम काे सम्मानित
विज्ञापन

घटना का खुलासा होने पर कोर्ट रोड के व्यापारियों ने खुशी जाहिर की और कोतवाली में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार और उपनिरीक्षक रजत कुमार को फूल माला पहनकर सम्मानित किया। इसमें व्यापारी राजेंद्र चंद पांडे, अनीस अहमद, रईस खां, अभिषेक आदि शामिल रहे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए गैंग के पहले भी चोरी को घटनाओं का अंजाम देने की जानकारी मिली है। इसलिए उन्होंने उत्तराखंड पुलिस से उनके अपराध के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें