फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में कोरोना संक्रमण से महिला समेत तीन ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में करीब एक महीने बाद कोरोना संक्रमण के नए केस 100 से कम रहे। शनिवार को 82 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। युवक महिला समेत तीन ने दम तोड़ दिया। वहीं शनिवार को 186 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गंभीर हालत में शनिवार दोपहर को भर्ती कराया गया था, जहां दो घंटे बाद ही उनका निधन हो गया। सिविल लाइंस निवासी 60 वर्षीय महिला को 20 मई को उपचार के लिए भर्ती कराया था। उनकी सुबह मौत हो गई। 54 वर्षीय ठाकुरद्वारा निवासी व्यक्ति को 13 मई को भर्ती कराया था, सुबह करीब दस बजे उनका भी निधन हो गया।
शनिवार को एंटीजन के माध्यम से 13 और ट्रू नेट के माध्यम से 8 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। आरटीपीसीआर के माध्यम से 61 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 2283 रह गई है। शनिवार को 552 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर अपने घरों को गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें