फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर भाकियू का तीन घंटे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट ने जर्जर करनपुर-सींगनपुर मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर तीन घंटे तक धरना दिया। आरोप लगाया कि धरना प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन उनकी आवाज नहीं सुन रहा है। एसडीएम के आश्वासन देने पर भाकियू ने धरना स्थगित कर दिया।

भाकियू टिकैत गुट के ब्लाॅक सैदनगर के ब्लाॅक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के नेतृत्व में किसान सोमवार की सुबह 10 बजे करनपुर में इकट्ठा हुए। जर्जर मार्ग का शीघ्र निर्माण करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। रामपुर के जिलाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह गिल ने कहा कि लोनिवि अधिकारियों की लापरवाही के कारण मुरादाबाद में आने वाला मार्ग करनपुर से वरकी मढैया तक कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरकी मढैया के नजदीक सड़क तालाब के रूप तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोड की मरम्मत की मांग को लेकर किसानों ने पिछले साल दो बार धरना दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उच्च अधिकारी उनके समक्ष आकर सड़क दुरुस्त कराने का भरोसा नहीं देते तो दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। धरनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने किसानों को समझा बुझाकर समझा कर शांत किया। इस दौरान एसडीएम सदर और एसीएम ने पांच के दिन के अंदर सड़क मार्ग का मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकियू ने धरना स्थगित कर दिया। धरने में भाकियू के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. नौ सिंह, हबीव अहमद, जावेद अली, साविर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें