फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ यात्रा से बाईपास रेलवे ओवर ब्रिज का काम होगा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के कारण पंडित नगला बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम एक माह तक प्रभावित होगा। पुल के लिए पांच पिलरों के निर्माण का काम चल रहा है। जिला प्रशासन ने पहले ही आगाह कर दिया था कि कांवड़ यात्रा के दौरान एक माह तक मार्ग भारी वाहनों के लिए मार्ग खोला जाएगा।
विज्ञापन

पंडित नगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज के लिए 16 पिलर तैयार किए जाएंगे। निर्माण कार्य के कारण सेतु निगम की तरफ से रोड पर लोहे की चादर से बैरीकेडिंग की गई है। रोड के बीच में भी घेराबंदी भी दी गई है। सेतु निगम के पीडी ने बताया कि ड्रिलिंग के साथ पांच पिलर के फाउंडेशन बनाने का काम चल रहा है। सेतु निगम निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए भारी वाहनों का आवागमन रोकना चाहता था। पुल का निर्माण 18 माह में करने के लिए शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है।
पुल का निर्माण एक अरब दो करोड़ की लागत से किया जा रहा है लेकिन सावन माह में कांवड़ यात्रा होने के कारण 22 जुलाई से भारी वाहन एक माह तक इसी मार्ग से संचालित होंगे। इस कारण आरओबी का काम प्रभावित होगा। कांवड़ यात्रा के बाद अगस्त में स्थिति पूर्ववत हो जाएगी। हनुमान मूर्ति से लेकर कोहिनूर तिराहे तक मार्ग में रेलवे क्राॅसिंग के नजदीक गड्ढे हो गए हैं। सेतु निगम के अभियंताओं का कहना है कि एक माह तक पुल के अन्य कार्य किए जाएंगे। पुल के इर्द-गिर्द विद्युत खंभों को शीघ्र शिफ्ट किया जाएगा। इस मामले में विद्युत विभाग का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें