फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िताओं को टरकाने में सीएमएस समेत तीन नपे

Sat, 22 Oct 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
डाक्टर
विज्ञापन
रेप पीड़िताओं को महिला अस्पताल से बिना मेडिकल लौटाना डाक्टरों को महंगा पड़ा। डिप्टी कलक्टर की जांच में मामला सही पाए जाने पर डीएम ने महिला अस्पताल की सीएमएस को चेतावनी पत्र जारी किया हैै। साथ ही दो डाक्टरों सहित चीफ फार्मेसिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जबकि एक डाक्टर का इंक्रीमेंट रोक दिया है।
विज्ञापन


पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ रेप हुआ था। इस केस की विवेचना विवेचना सीओ हाईवे कर रहे हैं। इसी तरह की घटना मूंढापांडे के गांव में भी हुई थी। पाकबड़ा थाने के दरोगा सुरजीत सिंह आठ अक्तूबर को पीड़ित किशोरी को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां तैनात डाक्टर ने मेडिकल करने से इंकार कर दिया।

दरोगा ने बताया कि डाक्टर ने उससे कहा है कि आज छुट्टी है, मेडिकल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मूंढापांडे और सिविल लाइंस से भी दो मामलों में पीड़िताओं को भी लौटा दिया गया। सीओ हाईवे विजय प्रताप यादव ने इसकी जानकारी एसएसपी को सौंप दी थी। बाद में इसकी शिकायत डीएम तक पहुंची।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने इस मामले की जांच डिप्टी एसडीएम हीरालाल से कराई। जांच के बाद डीएम ने महिला अस्पताल की सीएमएस डा. कल्पना सिंह को चेतावनी दी है। जबकि डा. आरपी मिश्रा, डा. सुनीता पांडेय और चीफ फार्मेसिस्ट रामराज को अपने दायित्वों को निर्वहन नहीं करने पर प्रतिकूल  प्रविष्टि जारी की गई है। वहीं डा. ममता की एक वेतन वृद्धि रोक दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें