फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की हड़ताल टली, धरने पर बैठेंगे पार्षद

Sat, 22 Oct 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मेयर आवास पर पार्षद की गिरफतारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के पार्षदों और सफाईकर्मियों में तकरार जारी है। दोनों गुट एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। शुक्रवार को महापौर और नगर आयुक्त से वार्ता के बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल 72 घंटे के लिए टाल दिया हैै।
विज्ञापन


जबकि आक्रोशित पार्षद सफाई कर्मचारी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़े। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्षद सोमवार से धरने पर बैठेंगे। शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने मेयर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जाने के मूड में थे।

लेकिन सफाई कर्मचारी संगठन और भावादस के पदाधिकारियों के मौजूदगी में वार्ता में महापौर और नगर आयुक्त ने दो दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसपर सफाई कर्मचारियों ने 72 घंटे के लिए अपनी हड़ताल टाल दी। वहीं दूसरी ओर पार्षदों ने शाम को मेयर विनोद अग्रवाल की अगुवाई में कैंप कार्यालय में मीटिंग की।
विज्ञापन


पार्षदों ने साफ-साफ कर दिया कि सफाई कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी से कम मंजूर नहीं है। कहा गया कि अगर रविवार तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार पार्षद कमिश्नर से मुलाकात करेंगे और धरने पर बैठ जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें