फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बेटियां होने पर महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि पांच बेटियां होने पर तीन तलाक दे दिया है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर निवासी महिला ने एसएसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि आठ साल पहले उसका निकाह रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अजीतपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि उसकी पांच बेटियां हो गईं हैं। पति और ससुराल वाले बेटा चाहते हैं। इसी बात को लेकर सभी उससे नाखुश रहते हैं। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। पति ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया है। महिला के विरोध करने पर पति कहने लगा कि उसे बेटा चाहिए। इतनी बेटियों का खर्चा कौन उठाएगा। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। आरोप है कि पति और उनके परिजनों ने मायके वालों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें