फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से महिला सहित तीन की मौत 53 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कवायद के बाद अब नए केसों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है। मौत का सिलसिला अब भी जारी है। सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 53 नए केस मिले। जबकि 311 व्यक्ति स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार को 53 नए केसों में छह व्यक्तियों की रिपोर्ट एंटीजन और पांच व्यक्तियों की रिपोर्ट ट्रूनेट के माध्यम से पॉजिटिव आई। वहीं शेष 44 व्यक्तियों में आरटीपीसीआर के माध्यम से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सोमवार को मुरादाबाद जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 1570 रह गई है। मझोला निवासी 85 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सात मई को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं सिविल लाइन निवासी 55 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने के बाद 22 मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तभी से उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था, जहां रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। 45 वर्षीय पाकबाड़ा निवासी व्यक्ति को 19 मई को कोरोना संक्रमण के बाद उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उनका भी निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें