फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा के रुपयों के लिए बीवी-बच्चा मारा: नशीली गोली खिलाकर किया था महिला सिपाही को बेहोश, फिर फूंक दी थी कार

Mon, 06 Apr 2026 01:36 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के गंज क्षेत्र में महिला सिपाही और उसके बेटे की मौत हादसा नहीं बल्कि पति द्वारा रची गई साजिश निकली। आरोपी पति ने नशीली गोली देकर पत्नी की हत्या कर कार में आग लगाकर घटना को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की थी। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रामपुर में महिला सिपाही की हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के गंज क्षेत्र में महिला सिपाही और उसके बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में महिला सिपाही के पति दान सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या बीमा की धनराशि हड़पने के लिए की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि श्रावस्ती में तैनात सिपाही लता और उसके बेटे लड्डू 25 फरवरी को कार में आग लगने से मौत हो गई थी। गंज क्षेत्र में हुई इस घटना में पति दान सिंह घायल हो गया था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में यह एक सोची-समझी साजिश निकली।

जांच में सामने आया कि दान सिंह ने ही पत्नी लता की हत्या की थी। हत्या से पहले उसने पत्नी को नशीली गोली खिलाकर बेहोश कर दिया था। बेहोशी की हालत में उस पर हथौड़ी से हमला किया गया। इसके बाद कार में आग लगा दी गई, जिससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दान सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

बीमा की राशि के लिए हत्या
पुलिस के अनुसार, दान सिंह का मुख्य मकसद पत्नी की मौत के बाद मिलने वाली बीमा धनराशि को हड़पना था। उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए साजिश रची। पहले लता को नशीली गोली दी गई ताकि वह विरोध न कर सके। फिर हथौड़ी से हमला कर उसकी जान ली गई। साक्ष्य मिटाने के लिए कार में आग लगा दी गई, जिससे यह एक दुर्घटना लगे।
विज्ञापन

पुलिस की जांच जारी 
पुलिस ने मामले की जांच के बाद दान सिंह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें