फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रात में पशुओं को पकड़कर उन्हें काट बेचते थे मांस, तीन आरोपी गिरफ्तार.. एक के पैर में लगी गोली

Sun, 17 Aug 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उन्हें काटकर उनका मांस बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दाैरान एक युवक को गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में जख्मी आरोपी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे क्षेत्र के सिरसखेड़ा के जंगल में शनिवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी के तीन आरोपियों को गिरप्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। तीनों ने बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे के सिरसखेड़ा के जंगल में शुक्रवार की सुबह पशुओं के अवशेष मिले थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढा खोदकर दबवा दिया था।

इसके बाद अज्ञात के खिलाफ गोकशी के मामले में केस दर्ज किया गया। मूंढापांडे की पुलिस गोकशी के आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पता चला कि सिरसखेड़ा से नरखेड़ा की तरफ आरोपी जा रहे हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने इनकी घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने पैर में गोली मारकर सीकमपुर निवासी जफर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र से ही मूंढापांडे के सिरसखेड़ा निवासी कासिम और अकरम को भी गिरफ्तार कर लिया।

तीनों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि छुट्टा पशुओं को पकड़ कर वह उन्हें काट कर मांस बेच देते हैं। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें