फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलपुरा पथराव में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में दो पक्षों में हुए मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लालबाग ने सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया था। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई थी। आरोप है इस दौरान देसी बम से भी हमला किया गया था। इस मामले में बुधवार को चौकी प्रभारी नितेश सहरावत की तहरीर पर नौ नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने फैसल उर्फ शायर,नईम व फैजान को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को तीनों आरोपी अदालत में पेश किए गए, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें