फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड के मरीज रहेंगे कूल-कूूल

Tue, 05 Jul 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने वाले मरीज अब पसीने से तरबतर नहीं होंगे। यहां भर्ती मरीज कूल-कूल रहेंगे। इसके लिए इमरजेंसी वार्ड में तीन एसी लगाए गए हैं। साथ ही इमरजेंसी ओपीडी को भी वातानुकूलित बना दिया गया है। ऐसा डीएम के निर्देश पर किया गया है। 

पिछले दिनोें जीरो प्वाइंट में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन घायलों को देखनेे डीएम जुहैर बिन सगीर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों की सहूलियत के लिए वार्ड में एसी लगवाने केे निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसपर अमल करते हुए अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड और कंट्रोल रूम को वातानुकूलित बना दिया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में तीन एसी लगाए गए हैं। इमरजेंसी ओपीडी में एसी लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें