फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखा तेंदुआ, सहमे छात्र, बंद किया गेट

Tue, 05 Jul 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)
विज्ञापन
तेंदुअा
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला में सोमवार की शाम फिर तेंदुआ दिखाई दिया। छात्र-छात्राओं में तेंदुए को देख दहशत फैल गई। सहमें छात्र-छात्राओं ने किसी तरह खिड़की दरवाजे बंद कर दिए। तेंदुआ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के आवास की दीवार पर बैठा था। 
विज्ञापन


कालेवाला क्षेत्र में तेंदुआ अपने शावकों के साथ घूम रहा है। शनिवार की देर रात तेंदुआ नवोदय विद्यालय के गेट पर दिखाई दिया था। इसे विद्यालय स्टाफ और बच्चों में दहशत थी। वन विभाग और प्रशासन को इससे अवगत कराया था। रविवार शाम वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मौका मुआयना किया था। 

सोमवार की शाम उस समय फिर अफरा तफरी मच गई जब तेंदुआ दिखाई दिया। विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास के पास बनी चाहरदीवारी पर शाम करीब सात बजे तेंदुआ बैठा देखा गया। सफाई कर्मचारी रज्जे और उसकी पत्नी नीतू ने तेंदुआ देखकर शोर मचाया। तो विद्यालय में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


शोर सुनकर तेंदुआ थोड़ा सा ठिठका और वहां से भाग गया। तेंदुआ देखने के बाद छात्र छात्राओं को उनके छात्रावास में भेज कर गेट बंद करवा दिए गए। शिक्षक और अन्य स्टाफ भी अपने परिवार के साथ आवासों में कैद हो गए। विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल है। बच्चे सहमे हुए हैं। सोमवार को रात आठ बजे फिर तेंदुआ दिखाई दिया।

वह दीवार फांद कर अंदर घुस गया। लेकिन कर्मचारियों के लाठी डंडे लेकर ललकारने पर वह भाग गया। रात भर विद्यालय स्टाफ लाठी डंडे लेकर कैंपस की सुरक्षा में लगा रहा। बच्चे भी डर की खिड़कियों से झांकते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें