फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनवा गांव में ग्रामीण के घर फेंके गांव वालों को जान से मारने की धमकी के पत्र-00

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। क्षेत्र के अनवा गांव में एक ग्रामीण के घर फेंके गए रहस्यमय पत्रों से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पत्रों में ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी के साथ पीएम, सीएम, गृहमंत्री जैसे शब्दों के इस्तेमाल से पुलिस भी सक्रिय हो गई। पत्र व उसके साथ मिले अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का मकसद और इसमें लिप्त शख्स तक पहुंचने के लिए खुफिया टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

अनवा गांव निवासी कुलदीप के परिवार के लोग बृहस्पतिवार सुबह जागे तो घर के मुख्य दरवाजे के पास गिफ्ट पैक जैसी लाल पन्नी का बंडल मिला। शुरुआत में टोटके के शक में परिवार के लोगों ने उसे दूर कर दिया लेकिन बाद में खोलकर देखा तो उसमें चार लिफाफों में समान लिखावट (फोटो कॉपी जैसा) एक-एक पत्र था। इन पत्रों पर कुलदीप, उनके भाई प्रदीप के अलावा गांव के ही वीरपाल, भानू प्रताप सिंह, गीता देवी के नामों का जिक्र है। इन पांचों समेत सभी गांव वालों को जान से मारने की धमकी दी गई है। हस्तलिखित पत्र की लिखावट अंग्रेजी में है। टूटी-फूटी और बिखरी हुई लेखन शैली के बीच पीएम, सीएम, गृहमंत्री का भी जिक्र है। साथ ही सेरिन गैस, पेनड्राइव, नक्शे जैसे शब्दों का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि नक्शे व पेनड्राइव धमकी देने वाले को चाहिए। पत्र में संगठन के एजेंटों को गांव के इर्द-गिर्द होना बताया है। पत्रों के साथ मिले लाल कपड़े पर अरबी में कुछ लिखा है, जबकि अलग मिले एक कागज पर उर्दू लिखी है।
रहस्यमय पत्रों की बात तेजी से गांव में फैलने के साथ पुलिस तक पहुंची। शाहबाद के कोतवाल बिजेंद्र सिंह के साथ-साथ मिलक के सीओ धर्म सिंह मार्छल भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अलग-अलग चीजों पर अलग-अलग भाषा और बिखरी हुई लिखावट से पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। सारी सामग्री कब्जे में लेकर पुलिस ने पत्रों के रहस्य से परदा हटाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इसके पीछे का चेहरा बेनकाब करने के लिए खुफिया टीम को भी लगाया है। पत्र पर एक जगह ‘आप जानते हो कि 2024 में क्या होने वाला है’ लिखा होने से लोग इसे आने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर की गई शरारत के रूप में भी देख रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि जो सामग्री मिली है, उसकी गोपनीय जांच चल रही है। खुफिया एजेंसी भी लगी है। जांच में जो दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें