फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को युवक के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो उसने उसका साथ छोड़ दिया। आरोपी अब चेहरे पर तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी बहन के घर रह रही है। दो साल पहले मझोला थानाक्षेत्र के एकता कालोनी निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर महिला से दोस्ती कर ली थी। युवक ने महिला से शादी करने का झांसा दिया और उसे अपने साथ रख लिया। कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। 15 जनवरी को महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी बहन के घर पहुंच गई।
आरोप है कि युवक अब तेजाब से चेहरा जलाने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें