फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुष्कर्म का मुकदमा वापस नहीं लेने पर धमकी दी, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दुष्कर्म के मामले में मुकदमा वापस लेने पर आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी। शिकायत मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के चाचा सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र निवासी शुभम के खिलाफ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की युवती ने जनवरी में तहरीर देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि शुभम ने शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में मारपीट की।
युवती का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से शुभम और उसके परिजन उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, 30 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह अपनी बहन के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान शुभम का चाचा संजीव एम लाल, दो महिलाएं और एक अज्ञात व्यक्ति घर पहुंचे। वहां उन्होंने गाली-गलौज की और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर आरोपियों ने उसे तेजाब से जलाने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस को बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है और उसे आरोपियों से जान का खतरा है।
पुलिस ने आरोपी संजीव एम लाल, शुभम और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें