फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: भाजपा विधायक को परिवार समेत जान से मारने की मिली धमकी, पीएम मोदी के बारे में भी कहा अपशब्द

Mon, 01 Feb 2021 04:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
भाजपा विधायक रितेश गुप्ता अपने समर्थकों के बीच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद के भाजपा विधायक रितेश गुप्ता को वीडियो कॉलिंग और व्हाट्सएप के जरिए परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में भी अपशब्द कहे हैं।
विज्ञापन


गलशहीद थानाक्षेत्र के गांधीनगर में रहने वाले भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने थाने में एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 31 जनवरी की सुबह करीब 11:30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग के जरिए धमकी दी गई है। 

विधायक का कहना है कि धमकी देने वाले शख्स ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी अपशब्द कहा है। विधायक को धमकी मिलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। गलशहीद पुलिस के साथ ही सर्विलांस टीम भी आरोपी को ट्रेस करने में जुटी है। गलशहीद थाना प्रभारी कपिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें