फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मुझसे शादी नहीं की तो तेजाब से जला दूंगा, परिजनों को दी ये धमकी, पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

Wed, 15 May 2024 02:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

शादी नहीं करने पर तेजाब डालकर जलाने की बात कही है। आरोप है कि 8 मई शाम सात बजे युवती अपनी भाभी के साथ बाजार से घर वापस लौट रही थी। तभी मोहल्ले में मस्जिद के पास वसीम, कासिम, रोहित उर्फ दिलनवाज और कामिल व मुन्ने ने उन्हें रोक लिया और छेड़खानी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तूने मेरे साथ शादी नहीं की तो तेजाब डालकर जला दूंगा। पुलिस में शिकायत करने पर परिजनों को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा दूंगा। इतना ही नहीं रास्ते में आते-जाते समय युवती से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ले के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

 

ये घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। उनकी बेटी पर मोहल्ले के ही रहने वसीम, कासिम, रोहित उर्फ दिलनवाज, कामिल गलत नियत रखते हैं। जबकि वसीम रास्ते में आते-जाते समय छेड़खानी करता है। जबरदस्ती शादी करने के लिए दबाव बनाता है। इतना ही नहीं पुलिस में कार्रवाई करने पर परिवार के सदस्यों को अपनी दिव्यांग बहन के साथ दुष्कर्म के झूठे मुकदमे फंसा कर जेल भेजने की धमकी देता है। 
 

शादी नहीं करने पर तेजाब डालकर जलाने की बात कही है। आरोप है कि 8 मई शाम सात बजे युवती अपनी भाभी के साथ बाजार से घर वापस लौट रही थी। तभी मोहल्ले में मस्जिद के पास वसीम, कासिम, रोहित उर्फ दिलनवाज और कामिल व मुन्ने ने उन्हें रोक लिया और छेड़खानी की। आरोपी वसीम ने अपनी फेसबुक आईडी से युवती के साथ के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। 

विज्ञापन

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में वसीम, कासिम, रोहित उर्फ दिलनवाज, कामिल और मुन्ने के खिलाफ छेड़खानी, अश्लील हरकतें करने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें