फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जो एक चुनाव नहीं जीते वह एमएलसी-मंत्री बन गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे मेजर जेपी सिंह ने नाम लिए बिना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा। कहा कि जो एक चुनाव नहीं जीते वह एमएलसी और मंत्री बन गए। अध्यक्ष भी बन गए। भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर वोट मांगने नहीं जाते हैं। उनके पास भी कोई वोट मांगने नहीं आया।
विज्ञापन

वर्तमान में भाजपा में हाशिये पर चल रहे पूर्व विधायक मेजर जेपी सिंह ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में अपने दाैर की सियासत का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव के दाैरान वह घर-घर जाकर वोट मांगने जाते थे। कोई घर नहीं छूटता था। लोगों के साथ बैठ कर रोटियां खाते थे। हर वर्ग के लोग से मिलते जुलते थे। लेकिन आज भाजपा के कार्यकर्ता वोट मांगने घर-घर नहीं जाते हैं। वह खुद सिविल लाइंस में रहते हैं मगर आज तक कोई वोट मांगने उनके घर नहीं आया। न तो वर्तमान विधायक आए और न ही पूर्व विधायक। उन्होंने अपनी बात बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा में जो कभी कोई चुनाव नहीं जीते वह एमएलसी बना दिए गए। पार्टी ने उन्हें मंत्री पद भी नवाज दिया। यही नहीं अध्यक्ष भी बन गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें