फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश यात्रा पर जाने वाले 90 दिन बाद ले सकते हैं एहतियाती खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विदेश यात्रा पर जाने वालों की एहतियाती खुराक लेने की अवधि में बदलाव किया गया है। विदेश यात्रा पर जाने वाले लोग अब दूसरी डोज लेने के 90 दिन बाद एहतियाती खुराक ले सकते हैं। पहले ये अवधि नौ महीने थी। टीकाकरण से पहले यात्रियों को डीआईओ कार्यालय में अपने पेपर दिखाने होंगे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। विदेश यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए एहतियाती खुराक लेने की अवधि कम कर दी गई है। अगर इन लोगों ने दूसरी डोज लगवाने के बाद 90 दिन की अवधि पूरी कर ली है तो ये लोग एहतियाती खुराक लेने के हकदार हैं। विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए अलग से टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। विदेश यात्रा पर जाने का कारण बताते वीजा, एअर टिकट, नौकरी का पत्र, पढ़ाई का पात्र या यात्रा पर जाने का वास्तविक कारण की पुष्टि करनी होगी। इन सभी दस्तावेजों को लेकर टीकाकरण से पहले जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में दिखाना होगा। जिले में अभी तक 41,904 लोग एहतियाती खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें