फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नकदी, जेवर व सामान चोरी कर चोरों ने घर में लगाई आग

Sat, 03 May 2025 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। घर में घुसे चोर ताले तोड़कर नकदी, जेवर, बर्तन आदि चोरी कर ले गए। साथ ही चोरों ने घर में आग भी लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि चोरी व आग में करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



छजलैट थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर भेंडी निवासी गुलाम नबी पुत्र बाजे पानीपत में एक रूई फैक्टरी में काम करता है। बृहस्पतिवार की रात उसकी पत्नी परवीन और बेटे सानिब व शाईब घर के आंगन में सोए हुए थे। रात में किसी समय चोर घर में घुस आए और उन्होंने कमरे, सेफ अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर 50000 रुपये की नकदी, सोने व चांदी के जेवर और कीमती बर्तन चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने घर में आग भी लगा दी। जिससे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। शुक्रवार की सुबह जब परिजन नींद से जागे तो उन्हें चोरी व आग लगने की जानकारी हुई। इसके बाद घर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने फोन कर गुलाम नबी को भी इसकी जानकारी दी, जिस पर वह भी पानीपत से आ गया। शाम को उसने छजलैट थाने आकर पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें