फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandausi Video: भाई के साथ घर जा रही बहन पर कसी फब्तियां, दो पक्षों में मारपीट, एक घंटे तक लगा जाम

Fri, 02 May 2025 06:49 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी

सार

चंदाैसी में ड्यूटी के बाद भाई के साथ घर जा रही बहन पर कुछ लोगों ने कमेंट कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। यह वीडियो वायरल है।
विज्ञापन
चंदाैसी में मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी में बृहस्पतिवार रात निजी अस्पताल में ड्यूटी के बाद भाई के साथ बाइक से घर लौट रही युवती पर ब्लॉक कार्यालय के सामने कुछ युवकों ने फब्तियां कस दीं। इसके बाद युवकों और युवती के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।

विज्ञापन


इस बीच किसी ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ड्यूटी के बाद भाई की बाइक पर घर लौट रही थी। आरोप है कि जैसे ही बाइक पर सवार दोनों भाई बहन मुरादाबाद रोड पर ब्लॉक कार्यालय के सामने पहुंचे।

तो वहां कुछ युवक शराब पी रहे थे और उन्होंने युवती पर फब्तियां कस दीं। जब भाई ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच युवती ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। जिसके बाद परिजनों और युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं आई। कुछ देर बाद युवक और परिजन अपने अपने घर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें