फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैंटरों के नंबर बदलकर करते थे पशुओं की तस्करी, पांच पकड़े

Sat, 07 Jun 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। कैंटरों के चेसिस नंबर बदलकर अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने पकड़ लिया। जांच में पकड़े गए दोनों कैंटरों के चेसिस नंबर अलग पाए गए हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर गोरक्षकदल के पदाधिकारियों ने बिलारी पुलिस को सूचना दी थी कि दो कैंटर में ठूंस-ठूंसकर पशु भरने के बाद ऊपर से तिरपाल बांधकर वध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने स्टेशन रोड पर दोनों कैंटरों को पकड़ लिया। दोनों कैंटरों में 36 पशु भरे हुए थे और सभी पैर और मुंह रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस दोनों कैंटर और पांच तस्करों को कोतवाली ले आई।
पुलिस ने पांचों तस्करों से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने दोनों कैंटरों के पंजीकरण नंबर के आधार पर जांच की तो चेसिस नंबर गलत मिले। हालांकि पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बकरीद के लिए पशुओं को बेचने के लिए जा रहे थे, लेकिन पशु कहां से लाए और कहां पर बेचने जा रहे थे, यह नहीं बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में पांचों ने अपने नाम मेरठ जिले के थाना किठोर के मोहल्ला कुरेशियान निवासी चांद, मेरठ के थाना इंचोली के गांव खरदोनी गांव निवासी समीर, मेहराज, रेहान और इमामुद्दीन बताया है। कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें