फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से उत्तराखंड के टिहरी तक सिक्सलेन होगा हाईवे, 40 गांवों से भूमि अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद से उत्तराखंड के टिहरी तक हाईवे को सिक्सलेन किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने काम शुरू कर दिया है। चार हजार करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट वाले इस प्रोजेक्ट के लिए 40 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। रामपुर रोड से बरेली जीरो प्वाइंट तक 33 किमी बाईपास पर निर्माण जल्द शुरू होगा। वहीं, शेष 52 किमी प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो रही है।
विज्ञापन

लोगों को जमीन का मुआवजा देने के बाद वर्ष 2022 में इस प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने वर्ष 2016 में मंथन शुरू किया था। वर्ष 2018 में प्रोजेक्ट पर सहमति बनी और वर्ष 2020 में बजट जारी हो गया। कौन-कौन से गांवों में हाईवे किनारे की जमीन अधिग्रहित होगी, इसकी सूची भी जारी कर दी गई है।
31 मार्च 2020 तक मुआवजे का काम निपटाकर अप्रैल 2022 से एनएचएआई हाईवे का चौड़ीकरण शुरू करेगा। 33 किमी बाईपास, 52 किमी हाईवे के अलावा पांच किलोमीटर हिस्सा उत्तराखंड में है, जो काशीपुर से आगे टिहरी तक जाता है। उत्तर प्रेदश में कुल 85 किमी के इस हाईवे पर छह बड़े फ्लाईओवर भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

यह कार्य एनएचएआई की पीआईयू बरेली द्वारा कराया जाएगा। एनएचएआई बरेली के प्रोजेक्ट निदेशक अमित रंजन चित्रांसी ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष की शुरूआत में चौड़ीकरण शुरू हो जाएगा। जिन गांवों से हाईवे गुजर रहा है, वहां के किसानों को भूमि अधिग्रहण के विषय में सारी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
इन गांवों से गुजर रहा है हाईवे
बरवाला मंझरा, ताजपुर माफी, गोट, बीजना, हटहट, गोधी, हमीरपुर, जैतपुर, सिरसवा गौड़, पीपलसाना मढ़ैया, नेकपुर, भोजपुर धर्मपुर, गणेशपुर देवी, देवीपुरा एतमाली, धारक नंगला, हिमायूंपुर, गजरौला सैद, गुलड़िया मुराद, सिदावली, जहांगीरपुर, स्योदासपुर, नूरपुर, जलालपुर माफी, त्रिलोक मंझरा, जटपुरा, लोधीपुर पट्टी, अस्दुल्लापुर, नाखूनका, रघुनाथपुर, असलेमपुर, मिस्सर वाला, गढ़वाला, रामूवाला गनेश, फतहेउल्ला गंज, भवालपुरा, नगलिया नारायण, उस्मानपुर, लौंगीपुर खुर्द, फैजुल्ला गंज, महसूवाला, तरफदलपत गांवों से हाईवे गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें