फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुष्टाहार को लेकर समूह की अध्यक्ष और आंगनबाड़ी वर्कर में नोकझोंक

Sat, 24 Jan 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के गोदाम से बाल पुष्टाहार उठाने आई स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष और उसके गांव की आंगनबाड़ी वर्कर ने पुष्टाहार की मात्रा को लेकर जमकर नोंकझोंक हुई। दोनों ने एक दूसरे पर विरोधाभासी आरोप लगाए। विभागीय सुपरवाइजर ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। ब्लॉक के मंगूपुरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी वर्कर विमलेश कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की ब्लॉक बिलारी की अध्यक्ष भी है। इस आंगनबाड़ी वर्कर पूर्व में मंगूपुरा गांव की प्रधान ने बीएलओ का कार्य निष्पक्ष रूप से न किए जाने का आरोप लगाया था। विमलेश कुमारी के आंगनबाड़ी केंद्र का बाल पुष्टाहार इसी गांव के प्रशांत स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ममता द्वारा उठाया जाता है। शुक्रवार दोपहर बाद ममता अपने समूह को आवंटित बाल पुष्टाहार उठाने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आई थी। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर विमलेश कुमारी भी कार्यालय पर पहुंच गई।
विज्ञापन

विमलेश कुमारी ने समूह की अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वह उसे समय से केंद्र का पुष्टाहार रिसीव नहीं कराती हैं और कटौती करके पुष्टाहार देती है। समूह की अध्यक्ष ममता का कहना था कि आंगनबाड़ी वर्कर निर्धारित केंद्र पर पुष्टाहार न लेकर बिलारी नगर स्थित अपने मकान पर पहुंचाने के लिए कहती हैं। दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप और तीखी नोंकझोंक होने की वजह से पुष्टाहार उठान का काम रूक गया। शोर सुनकर बाल विकास सुपरवाइजर शिव कुमारी अपने कार्यालय से बाहर आईं और दोनों पक्षों को अनुशासन में रहने की हिदायत देते हुए समझा बुझाकर शांत किया। विमलेश कुमारी ने बताया कि केंद्रों को आवंटित बाल पुष्टाहार में की जा रही कटौती के विरोध में आंगनबाड़ी वर्कर संघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में सीडीपीओ ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। सीडीपीओ के अनुसार परियोजना के गोदाम से नियमानुसार पूरे बाल पुष्टाहार का उठान करवाया जा रहा है।
विज्ञापन



फोटो परिचय-07,08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें