फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पदमपुर चौराहे पर किराना स्टोर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक खानम (रामपुर)। गदरपुर रोड स्थित पदमपुर चौराहे पर चोरों ने सोमवार की रात गुरु नानक किराना स्टोर को निशाना बनाकर नगदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पदमपुर गांव निवासी पूरन चंद्र ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपनी दुकान बंद करने के बाद घर चला गया। रात किसी समय चोरों ने पहले दुकान के पीछे से कूमल लगाकर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने छत पर सीढ़ी के लिए छोड़ी जगह से स्लैब काटकर दुकान में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब दुकान खोली गई तो चोरी का पता चला। उसका कहना है कि घटना में 10 हजार कैश और लगभग 12 हजार का सामान समेत 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इस वारदात को लेकर आसपास के दुकानदारों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पहले पदमपुर चौराहे पर पुलिस की पिकेट रहती थी, लेकिन पिछले छह माह से पिकेट हटा दी गई है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें