फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में पांच घरों में हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के दौलतपुर अजमतपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में कारोबारी के घर समेत पांच मकानों से लाखों रुपये का सामान बटोर लिया और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह परिजन जागे तो घटना की जानकारी हो सकी। एक के बाद एक पांच घरों में चोरी होने से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

दौलतपुर अजमतपुर गांव में कारोबारी दिलदार हुसैन का परिवार रहता है। दिलदार हुसैन का सीमेंट, बजरी बजरफुट का कारोबार है। इसके अलावा परचून का कारोबार भी करते हैं। दिलदार हुसैन ने बताया कि वह गुरुवार को बरेली गए थे। गुरुवार रात वह घर लौटे और खाना खाने के बाद सो गए। घर में दिलदार की पत्नी और बेटे व बेटी भी सो रही थीं। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने अलमारी में रखे करीब बीस लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी जेवर व नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह दिलदार की पत्नी जागी तो उसने कमरों में सामान बिखरा देख कर चीख पुकार मचा दी। इसके बाद परिवार के सभी लोग जाग गए। दिलदार ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी को उसकी ससुराल से बुलाकर लाए थे। बेटी के जेवर भी घर में ही रखे थे। चोर बेटी के जेवर भी ले गए हैं। दिलदार के घर चोरी होने का शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसी बीच चार और घरों में चोरी होने का शोर मच गया। चोरों ने रियाजुल के घर से भी नकदी समेत ढाई लाख रुपये का सामान चोरी किया गया है। यहां चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय रियाजुल की पत्नी अपने मायके गई थी। घर में बेटी और बेटा मौजूद था, जबकि रियाजुल काम करने बाहर गया था। चोरों ने रिजवान के घर को भी निशाना बनाया। चोर यहां से भी नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। महबूब और दूल्हे के घर से भी चोर नकदी व जेवर चोरी कर फरार हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें