फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर रात युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के धामपुर थानाक्षेत्र के कोठीपुर गांव में किसान नरेश कुमार का परिवार रहता है। गुरुवार दोपहर नरेश कुमार और उनका बेटा मोनू (23) खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान मोनू को प्यास लगी और वह पानी पीने चला गया। बताया जा रहा है कि उसने बिना हाथ धोए पानी पी लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवक उल्टियां करने लगा। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां सुधार नहीं होने पर परिजन युवक को लेकर मुरादाबाद आ गए और यहां दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें