फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
भगतपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया आरोपी
विज्ञापन
भगतपुर। सोमवार की तड़के सत्तीखेड़ा रोड पर पुलिस मुठभेड़ में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

24 जून को की तड़के ग्राम चांदपुर गढ़ी की मेन मार्केट स्थित चौधरी ज्वेलर्स से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी। वहीं चोरों ने हाजी भूरा की किराना स्टोर की दुकान से भी नकदी व सामान चोरी कर लिया एवं योगेश वर्मा की आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान से भी चोरों ने काफी सामान चोरी किया था। इस मामले में मनोज चौधरी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के खुलासे में लगी हुई थी इसी दौरान आरोपी कल्ला उर्फ राकेश निवासी बलरामपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की तड़के पुलिस टीम गश्त पर थी तभी सत्तीखेड़ा मार्ग से रोशनपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिया जिस पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, जिस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी कल्ला उर्फ राकेश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी भोजपुर भेजा गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय मुरादाबाद रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व ज्वेलरी एवं 10170 की नकदी बरामद हुई है।थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने 6 अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है। अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें