मुरादाबाद के बिलारी नगर में कोतवाली के सामने स्थित सिनेमा हॉल के चौकीदार 55 वर्षीय कमालुद्दीन ने 4 महीने की मेहनत के बाद एक ऐसा बैटरी वाला प्रोजेक्टर तैयार किया है। जिसके जरिए छोटे पर्दे पर फिल्म देखी जा सकती है। कमालुद्दीन के अनुसार, वह बीते लगभग 20 वर्षों से इसी सिनेमाघर में काम कर रहा है, पहले कई वर्ष तक प्रोजेक्टर ऑपरेटर के तौर पर काम किया और अब चौकीदार के तौर पर काम कर रहा है।