फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तहेरे भाई ने ईंट से युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गांव मनोहर में पड़ोसी तहेरे भाई ने घर में घुसकर युवक पर ईंट पत्थर से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने तहेरे भाई के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी घटना के बाद घर छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन

गांव मनोहरपुर निवासी राजवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा जितेंद्र घर में मौजूद था। इस बीच पड़ोस में रहने वाला बाबूराम शराब पीकर घर में घुस गया। देवेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी तहेरे भाई ने ईंट-पत्थर से सिर और मुंह कर हमला किया। युवक की स्थिति गंभीर होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने बाबूराम के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज किया है। इस बारे में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश करने के लिए दबिश दी है। शीघ्र ही आरोपी पकड़ा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें