फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पेंशन योजना से जुड़ीं 6241 नई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में 6241 नई महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ा गया है। जिले में 64150 महिलाओं के खाते में हर साल 12 हजार रुपये पहुुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना से जुड़ीं महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से आर्थिक सहायता दी जा रही है। डीबीटी के माध्यम से यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच रहा है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश गुप्ता के मुताबिक जनपद में अब तक कुल 64,150 महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 6241 नई महिलाओं को इस पेंशन योजना से जोड़ा गया है। जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर बड़े पैमाने पर योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें