फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 11 दिन से लापता युवती प्रेमी के साथ पहुंची कोतवाली, दिखाए शादी के कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के एक मोहल्ले से 11 दिन पूर्व लापता हुई युवती रविवार को अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। उसके बताया कि उसने प्रेमी से शादी कर ली है। वह उसके साथ ही रहना चाहती है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा नगर के एक मोहल्ला निवासी ने कुछ दिन पहले थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा था कि उसकी बेटी 25 दिसंबर को बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों पर दबाव डाला तो युवती अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। उसकी मांग में सिंदूर था। उसने पुलिस को अपनी शादी के कागजात भी दिखाए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग है। जनपद रामपुर निवासी युवक युवती का ममेरा भाई भी लगता है। दोनों ने एक साथ रहने की इच्छा जताई। दोनों के परिजन भी बुलाए गए, लेकिन युवती ने जाने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों को पुलिस ने कोतवाली से वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें