फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में पांच जून से शुरू हो 51 तालाबों की खोदाई का काम

Thu, 29 May 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। कई वर्ष से डार्क जोन में घोषित बिलारी ब्लाॅक में गिरता भूमिगत जलस्तर बढ़ाने को लेकर तहसील प्रशासन गंभीर है। प्रशासन ने आगामी पांच जून से विशेष अभियान चलाकर देहात इलाके के 51 चयनित तालाबों की खोदाई और अरिल नदी के रकबे की खोदाई की योजना बनाई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एसडीएम विनय कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में नायब तहसीलदार बिलारी अभिनय सिंह, नायब तहसीलदार कुंदरकी पीयूष कुमार और नायब तहसीलदार स्योंडारा विजय कुमार श्रीवास्तव को बुलाकर बैठक की। एसडीएम ने कहा कि जल संरक्षण और पौधरोपण अभियान को सफल बनाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। एसडीएम के अनुसार जलसंरक्षण के लिए अरिल नदी के आसपास के ग्रामों में 51 ऐसे तालाब चयनित किए गए हैं जिनकी आगामी पांच जून से खोदाई शुरू करानी है। एसडीएम ने कहा कि तालाबों की खोदाई अभियान में ग्राम पंचायतों और ईंट भटठा संचालकों का भी सहयोग लिया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि पूरे तहसील क्षेत्र में पौधरोपण की लक्ष्यपूर्ति हेतु विशेष अभियान चलाकर अधिकाधिक पौधे लगाए जाएंगे। बिलारी तहसील अंतर्गत ब्लॉक बिलारी और ब्लॉक कुंदरकी के जिन ग्रामों में होकर अरिल नदी निकल रही है उसके रकबे का राजस्व अभिलेखों के अनुसार सत्यापन करा लिया गया है। जहां जहां जरूरत है उन ग्रामों में आगामी पांच जून से नदी की खोदाई का काम भी शुरू कराया जाएगा। याद रहे कि दो वर्ष पहले बिलारी तहसील क्षेत्र में कुंदरकी ब्लॉक के कुछ ग्रामों से अरिल नदी की खोदाई का शुरू हुआ था। जो कुछ दिन बाद ही रूक गया था। इस बार मंडलायुक्त की पहल पर अरिल नदी को पूरी तरह से पुनर्जीवित करने के लिए अभियान चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें