फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और बहन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर ईंट पत्थर और सरिया से हमला किया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के डियर पार्क निवासी ओम प्रकाश ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसका भाई हरपाल गोविंद नगर में किराये के मकान में रहता है। ओम प्रकाश का आरोप है कि उसकी पत्नी रेखा के विकास से संबंध हैं। हरपाल की साली प्राची भी उसके साथ ही रहती है। बुधवार रात करीब दस बजे हरपाल की पत्नी रेखा और उसकी बहन प्राची घर से कहीं चली गई थीं।
बृहस्पतिवार सुबह वह दोनों की तलाश करते हुए विकास के कमरे पर पहुंच गया। वहां उसकी साली और उसकी पत्नी वहां मौजूद थी। आरोप है कि तीनों ने उसे वहां से भगा दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर मोहल्ले में रेखा, प्राची ने विकास को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। सरिया और ईंट से हरपाल पर हमला किया गया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरपाल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। भाई का आरोप है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जिसमें पत्नी, उसका प्रेमी और साली हरपाल पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें