फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर डेयरी संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में डबल फाटक के पास बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर डेयरी संचालक सुरेश सैनी(58) की मौत हो गई। हालांकि की परिवार में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

कटघर के डबल फाटक निवासी सुरेश सैनी की मोहल्ले में ही दूध डेयरी है। परिवार में पत्नी इंदिरा सैनी और दो बेटे मोनू और लक्की हैं। बेटे मोनू ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे उसके पिता सुरेश सैनी घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली की डबल फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर किसी का शव पड़ा है। बेटे ने मौके पर जाकर देखा तो शव उसके पिता था। इसकी जानकारी से परिवार में चीख पुकार मच गई। बेटे ने आशंका जताई कि उसके पिता की हत्या की गई है। कटघर संजय कुमार ने बताया कि बुधवार रात में किसी समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें