फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद बादलों का भी आना जाना रहा। लेकिन रात गहराते ही मौसम का मिजाज बदल गया। मध्यरात्रि को तेज हवाओं के बीच गरज चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम तो सुहाना हुआ लेकिन बिजली कट गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज साफ था, दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा । मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम के मिजाज में परिवर्तन आया है। जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी।
हालांकि अभी गुरुवार को लेकर कोई पूर्व चेतावनी नहीं है, मौसम सामान्य रह सकता है। बुधवार को मध्यरात्रि से तेज हवाओं के बीच गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई तो कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। खासतौर पर खुशहालपुर, मानपुर, रामपुर रोड, लाइनपार ढक्का, कुंदरपुर, मंडी समिति, बुद्धि विहार और आशियाना कॉलोनी की बिजली कट गई।
विज्ञापन

सहायक अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि कहीं कोई बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ है, हवा तेज है, इसलिए एहतियात के तौर पर कुछ क्षेत्रों की बिजली काटी गई है, जो मौसम में सुधार होते ही सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें