फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में लिए थे हथियार, आचार संहिता तार-तार

Sat, 30 Apr 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजालाए मुरादाबाद
विज्ञापन
भाजपा के प्रत्याशी के नामांकन में असलहे के साथ एक समथऱ्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ने दलबल के साथ पहुंचकर नामांकन कराया। अंबेडकर पार्क में भीड़ जमा हुई थी। इस भीड़ में कुछ लोग असलहों के साथ नजर आए। इनके हाथों में रायफल और बंदूक दिख रही हैं। हो सकता है कि यह किसी की सुरक्षा के लिए हों मगर इन्होंने आचार संहिता को जरूर तार तार कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी का नामांकन जुलूस अंबेडकर पार्क से निकला था। सुबह से ही इस पार्क में भीड़ का जुटना शुरू हो गया। बिलारी से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कई बसें बिलारी से आईं थीं। भाजपा के सभी नेता यहां पहुंचे थे।

इसी भीड़ में तीन लोग लाइसेंसी असलहों के साथ भी दिखे। अब यह कौन हैं यह तो नहीं पता लेकिन जाहिर सी बात है जब भाजपा के नामांकन जुलूस में खड़े हैं तो किसी के साथ ही आए होंगे।
विज्ञापन

  आचार संहिता लगी हुई है। धारा 144 भी लागू है। ऐसे में कोई भी लाइसेंसी असलहों का प्रदर्शन नहीं कर सकता है। खासतौर पर भीड़भाड़ में। अगर कोई सुरक्षा में इस्तेमाल कर रहा है तो उसका दिखावा नहीं कर सकता। अगर ऐसा होगा तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

-जुहैर बिन सगीर, डीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें