बिलारी। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने रविवार सुबह अपने कैंप कार्यालय एमआई हाउस में जनता दरबार लगाया। उधर, मिलक काजी गांव से आए ग्रामीणों ने सपा विधायक को अपनी समस्याएं बताते हुए श्मशान का रास्ता बनवाने और आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण कराने की मांग उठाई।
ग्राम पंचायत तेवरखास के मिलक काजी गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण रविवार सुबह बिलारी आकर सपा विधायक से मिले। ग्रामीणाें ने कहा कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए अभी तक पानी की टंकी नहीं बन पाई है और आंबेडकर पार्क का मौके पर जरूरत के अनुसार सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में लगभग 900 वोटर हैं जिनमें से अधिकतर दलित समाज से जुड़े हैं। ग्राम पंचायत चुनाव के समय तो उनके गांव में अलग बूथ बनवाकर वोट डलवाए जाते हैं लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उनके गांव में बूथ नहीं बनवाए जाते हैं ऐसी स्थिति में उन्हें दूसरे गांव में बने बूथ पर वोट डालने जाना पड़ता है।
सपा विधायक को समस्याएं बताने वालों में राकेश सिंह, राय सिंह, रवि सिंह, गंगा सिंह, आशीष कुमार, पवन कुमार, बब्लू कुमार, राजकमल सिंह, हेमराज सिंह, रत्नलाल, सचिन, कमल, नरेश, राजू आदि मुख्य थे। सपा विधायक ने ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया गया। सपा विधायक ने शिकायत लेकर आने वालों के सामने ही संबंधित विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर बात की। विधायक ने ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
फोटो परिचय-16,17