फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने का झांसा देकर ट्यूशन टीचर ने छात्रा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने ट्यूशन टीचर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी उसे नौकरी के लिए इंटरव्यू दिलाने मेरठ ले गया था और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी रवि ट्यूशन पढ़ाता है। पीड़ित ने बताया कि वह भी टीचर से ट्यूशन पढ़ती थी। रवि ने एक नौकरी के लिए बताया और कहा कि इसके लिए मेरठ में इंटरव्यू देने चलना होगा। आरोपी उसे मेरठ ले गया। पीड़ित ने बताया कि रवि ने उसे एक रूम में ठहराया। यहां आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह किसी से बताएगी तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़ित ने घर लौटने पर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। दोनों परिवार के लोगों के बीच बातचीत हुई और आरोपी टीचर शादी करने को तैयार हो गया था। पंद्रह दिन बाद पीड़ित के परिवार वालों ने शादी के लिए कहा तो आरोपी रवि और उसके परिवार वाले शादी करने से साफ इनकार कर दिया और गाली गलौज की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह न ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें