फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर में बीकॉम के छात्र को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने बीकॉम के छात्र को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने सीओ और थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र से पूछताछ की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र के बरवालन मनोकामना मंदिर वाली गली निवासी राहुल (24) बीकॉम का छात्र है। राहुल ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह ढाबे पर खाना खाने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान मुस्लिम डिग्री कालेज के पास बाइक सवार दो बदमाश आ गए और उन्होंने तमंचा दिखाकर उसे रोकने की कोशिश की। छात्र ने बताया कि जब उसने बदमाशों से बचकर भागने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली राहुल के पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया। इसी बीच एक अन्य वाहन आता देख बदमाश बाइक दौड़ा कर भाग गए।
राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और वह घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल से इस मामले की सूचना पुलिस को भेजी गई। खबर मिलने पर मुगलपुरा थाने की पुलिस जिला अस्पताल पहुंचे गई और पूछताछ के बाद मौका मुआयना किया, लेकिन घटनास्थल कटघर क्षेत्र का होने पर कटघर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

कटघर सीओ आशुतोष तिवारी और कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने मौका मुआयना किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि राहुल की मां कंचन की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें